क़तर का आख़िर तक साथ देगेः राष्ट्रपति रूहानी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i65134-क़तर_का_आख़िर_तक_साथ_देगेः_राष्ट्रपति_रूहानी
राष्ट्रपति ने क़तर के साथ संबन्ध विस्तार का स्वागत करते हुए कहा है कि तेहरान, क़तर के साथ रहेगा।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Jun १८, २०१८ १८:२९ Asia/Kolkata
  • क़तर का आख़िर तक साथ देगेः राष्ट्रपति रूहानी

राष्ट्रपति ने क़तर के साथ संबन्ध विस्तार का स्वागत करते हुए कहा है कि तेहरान, क़तर के साथ रहेगा।

राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने क़तर के शासक के साथ टेलिफोनी वार्ता में बल देकर कहा है कि तेहरान और दोहा के संबन्धों में विस्तार के मार्ग में कोई बाधा नहीं है।  उन्होंने कहा कि तेहरान, दोहा के साथ रहेगा।

इस टेलिफोनी वार्ता में हसन रूहानी ने कहा कि दबावों, धमकियों और चुनौतियों के मुक़ाबले में क़तर की सरकार और वहां के राष्ट्र का प्रतिरोध, प्रशंसनीय है।  उन्होंने कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान, क़तर के परिवेष्टन को अन्यायपूर्ण मानता है।  राष्ट्रपति का कहना था कि ईरान की नीति, वार्ता के माध्यम से क्षेत्रीय देशों के मतभेदों को समाप्त करना है।  उन्होंने कहा कि हम क्षेत्र के कुछ देशों की द्वेषपूर्ण नीतियों को उचित नहीं मानते क्योंकि इनसे फ़िलिस्तीनी, यमन और सीरिया सहित क्षेत्र में अधिक समस्याएं उत्पन्न होंगी।

राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने कहा कि यमन की अलहुदैदा बंदरगाह पर आक्रमण के कारण यमन में बहुत ही गंभीर मानवीय संकट उत्पन्न हो जाएगा।  उन्होंने कहा कि एेसे में सब की ज़िम्मेदारी यमन की अत्याचार ग्रस्त जनता की सहायता करना है।