ईरान के विरुद्ध अमरीकी प्रतिबंध, वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए गंभीर ख़तराः रिपोर्ट
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i65897-ईरान_के_विरुद्ध_अमरीकी_प्रतिबंध_वैश्विक_अर्थव्यवस्था_के_लिए_गंभीर_ख़तराः_रिपोर्ट
स्वीज़रलैण्ड के एक समाचारपत्र tages-anzeiger ने लिखा है कि अमरीकी राष्ट्रपति की ओर से ईरान के विरुद्ध प्रतिबंधों की धमकी, विश्व की अर्थव्यवस्था के लिए गंभीर ख़तरा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ०३, २०१८ १३:५६ Asia/Kolkata
  • ईरान के विरुद्ध अमरीकी प्रतिबंध, वैश्विक अर्थव्यवस्था के  लिए गंभीर ख़तराः रिपोर्ट

स्वीज़रलैण्ड के एक समाचारपत्र tages-anzeiger ने लिखा है कि अमरीकी राष्ट्रपति की ओर से ईरान के विरुद्ध प्रतिबंधों की धमकी, विश्व की अर्थव्यवस्था के लिए गंभीर ख़तरा है।

स्वीज़रलैण्ड के समाचारपत्र tages-anzeiger ने अपने एक लेख में लिखा है कि यदि ट्रम्प की धमकी व्यवहारिक होती है तो विश्व में तेल की कमी का संकट उत्पन्न हो जाएगा। 

इस पत्र के अनुसार अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प चाहते हैं कि संसार के सारे देश नवंबर 2018 से ईरान से तेल लेना बंद कर दें जो वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए गंभीर ख़तरा है।  स्वीज़रलैण्ड के इस समाचारपत्र के अनुसार ट्रम्प के फै़सले के व्यवहारिक होने की स्थिति में संसार की अर्थव्यवस्था को बहुत गहरा आघात लगेगा।

ज्ञात रहे कि ट्रम्प की ओर से ईरान के विरुद्ध प्रतिबंधों की धमकी की संसार के कई बड़े नेताओं ने कड़े शब्दों में निंदा की है।