प्रतिबंध और जेसीपीओए का पालन एक साथ संभव नहीं हैः ज़रीफ़
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i65973-प्रतिबंध_और_जेसीपीओए_का_पालन_एक_साथ_संभव_नहीं_हैः_ज़रीफ़
विदेश मंत्री ने परमाणु समझौते में बाक़ी देशों को संबोधित करते हुए कहा है कि ग़लती न कीजिए! प्रतिबंध और जेसीपीओए का पालन एक साथ संभव नहीं है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Jul ०६, २०१८ १३:३५ Asia/Kolkata
  • प्रतिबंध और जेसीपीओए का पालन एक साथ संभव नहीं हैः ज़रीफ़

विदेश मंत्री ने परमाणु समझौते में बाक़ी देशों को संबोधित करते हुए कहा है कि ग़लती न कीजिए! प्रतिबंध और जेसीपीओए का पालन एक साथ संभव नहीं है।

मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने शुक्रवार को वियना में जेसीपीओए के संयुक्त आयोग की विदेश मंत्री स्तरीय बैठक के बारे में ट्वीट किया है कि ईरान, अस्पष्ट वादे नहीं चाहता बल्कि वह जेसीपीओए के सदस्यों से वादों के पालन की अपेक्षा रखता है। उन्होंने कहा कि परमाणु समझौते में बाक़ी बचे सदस्यों की ओर से वादों का पालन, ईरान के हितों को सुनिश्चित बनाने के परिप्रेक्ष्य में होना चाहिए। विदेश मंत्री ने इस बैठक में सम्मिलिति का उद्देश्य व्यवहारिक समाधान पैदा करना बताया और कहा कि ईरान को यूरोपीय संघ, रूस और चीन से आशा है कि वे अस्पष्ट और दूरगामी वादों के बजाए व्यवहारिक और स्पष्ट वादे करेंगे।

 

मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने इसी तरह शुक्रवार की सुबह वियना पहुंचने पर कहा कि यूरोपीय संघ ने ईरान को आर्थिक पैकेज देने के बदले में कोई नई मांग नहीं की है, कहा कि ईरान से यूरोपीय संघ की एकमात्र मांग, जेसीपीओए में बाक़ी रहने की है। उन्होंने इस प्रश्न के जवाब में कि शुक्रवार को यूरोपीय संघ ईरान को जो आर्थिक पैकेज पेश करेगा उससे ईरान को क्या आशा है? कहा कि ईरान को अपेक्षा है कि इस पैकेज में जेसीपीओए के अंतर्गत ईरानी जनता के अधिकारों को सुनिश्चित बनाया गया होगा। (HN)