विदेशी हस्तक्षेप से मामले का समाधान नहीं होगाः संसद सभापति
ईरान का कहना है कि क्षेत्र के मामलों का हल विदेशी शक्तियों का हस्तक्षेप नहीं है।
इस्लामी गणतंत्र ईरान के संसद सभापति डाक्टर अली लारीजानी ने तेहरान में क़तर के पूर्व राजदूत अली बिन हमद अस्सलीती से अलविदाई मुलाक़ात में कहा कि क्षेत्रीय मामलों के हल के लिए विदेशी हस्तक्षेप आवश्यक नहीं है बल्कि उन्हें परस्पर परामर्श द्वारा हल किया जा सकता है।
इस अवसर पर उन्होंने ईरान-क़तर संबंधों के विस्तार के बारे में क़तरी राजदूत की सेवा की सराहना की और कहा कि इस दौरान दोनों देशों के आर्थिक और राजैतिक संबंधों में सराहनीय वृद्धि हुई है।
ईरानी संसद सभापति का कहना था कि क़तर के विरुद्ध परिवेष्टन के क्रम का जारी रहना ग़लत कार्यवाही है जबकि ऐसे मामलों को परस्पर परामर्श द्वारा हल किया जा सकता है।
उन्होंने इस बात पर बल दिया कि क्षेत्र के बाहर शक्तियों को यहां हस्तक्षेप की अनुमति नहीं देनी चाहिए कि वह जिस कारण से क्षेत्रीय राष्ट्रों और सरकारों के षड्यंत्रों की शिकार होती है।
इस अवसर पर तेहरान से जाने वाले राजदूत ने ईरान के समर्थन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ईरान ने अरब देशों के परिवेष्टन के अवसर पर क़तर को अकेला नहीं छोड़ा। (AK)