हम ईरान पर आर्थिक युद्ध थोप रहे हैंः ट्रम्प
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i66305-हम_ईरान_पर_आर्थिक_युद्ध_थोप_रहे_हैंः_ट्रम्प
ट्रम्प ने यह बात स्वीकार की है कि वे इस्लामी गणतंत्र ईरान पर आर्थिक युद्ध थोप रहे हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul १७, २०१८ १०:५१ Asia/Kolkata
  • हम ईरान पर आर्थिक युद्ध थोप रहे हैंः ट्रम्प

ट्रम्प ने यह बात स्वीकार की है कि वे इस्लामी गणतंत्र ईरान पर आर्थिक युद्ध थोप रहे हैं।

अमरीकी राष्ट्रपति ने अपने एक साक्षात्कार में यह बात स्वीकार की है कि वे ईरान पर आर्थिक युद्ध थोप रहे हैं।

डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को फाॅक्स न्यूज़ को दिये अपने साक्षात्कार में ईरान पर आर्थिक युद्ध थोपने के संदर्भ में अपनी रणनीति का उल्लेख किया।  उन्होंने दावा किया कि परमाणु समझौते से उनके निकल जाने के बाद ईरान की स्थिति ख़राब हुई है।  ट्रम्प ने यह भी दावा किया कि अमरीका, ईरान में असंतुष्टों की सहायता कर रहा है।

अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने फ़िललैण्ड में रूसी राष्ट्रपति पुतीन से अपनी भेंट के संदर्भ में कहा कि रूसी राष्ट्रपति की ओर से जेसीपीओए का समर्थन, तेहरान तथा माॅस्को के बीच व्यापारिक आदान-प्रदान के कारण है।  उन्होंने कहा कि यही कारण है कि परमाणु समझौता माॅसको के हित में है।

ट्रम्प का यह बयान एेसी स्थिति में सामने आया है कि जब अमरीका, ईरानी जनता पर पड़ने वाले प्रतिबंधों के प्रभाव को कोई महत्व दिये बिना ईरान के विरुद्ध नए आर्थिक दबाव की बात कर रहा है।  अमरीकी राष्ट्रपति मई 2018 में एकपक्षीय रूप में परमाणु समझौते से निकल गए थे।  ट्रम्प के इस व्यवहार का परमाणु समझौते के सभी पक्षों ने खुलकर विरोध किया था।