अमरीका का आरोप, कांग्रेस के चुनाव में हस्तक्षेप कर सकता है ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i67393-अमरीका_का_आरोप_कांग्रेस_के_चुनाव_में_हस्तक्षेप_कर_सकता_है_ईरान
अमरीका की ओर से यह आरोप लगाया गया है कि ईरान, कांग्रेस के चुनावों में हस्तक्षेप कर सकता है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug २०, २०१८ १३:१९ Asia/Kolkata
  • अमरीका का आरोप, कांग्रेस के चुनाव में हस्तक्षेप कर सकता है ईरान

अमरीका की ओर से यह आरोप लगाया गया है कि ईरान, कांग्रेस के चुनावों में हस्तक्षेप कर सकता है।

वाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने ईरान के विरुद्ध नया आरोप लगाते हुए दावा किया है कि तेहरान, अमरीकी कांग्रेस के मध्यावधि चुनाव में हस्तक्षेप करने की कोशिश कर रहा है।

एबीसी न्यूज़ के अनुसार जाॅन बोल्टन ने यह दावा किया है कि ईरान के अतिरिक्त रूस, उत्तरी कोरिया और चीन यह प्रयास कर रहे हैं कि अमरीकी कांग्रेस के मध्यावधि चुनाव में हस्तक्षेप करें।

जाॅन बोल्टन ने यह आरोप चार देशों ईरान, रूस, चीन और उत्तरी कोरिया पर एेसी स्थिति में लगाया है कि जब अमरीकी राष्ट्रपति और उनकी टीम 2016 के अमरीका के राष्ट्रपति चुनाव में रूस पर चुनावों में हस्तक्षेप का आरोप लगा चुके हैं।

ज्ञात रहे कि अमरीकी कांग्रेस के मध्यावधि चुनाव 6 नवंबर 2018 को कराए जाने वाले हैं।