अमरीका विश्व में सबसे ज़्यादा अंतरराष्ट्रीय क़ानूनों का उल्लंघन करता है, ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i67887-अमरीका_विश्व_में_सबसे_ज़्यादा_अंतरराष्ट्रीय_क़ानूनों_का_उल्लंघन_करता_है_ईरान
संयुक्त राष्ट्र संघ में ईरान के प्रतिनिधित्व ने एक बयान जारी करके कहा है कि अमरीका सबसे से ज़्यादा अंतरराष्ट्रीय क़ानूनों का उल्लंघन करता है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep ०६, २०१८ ०६:१९ Asia/Kolkata
  • अमरीका विश्व में सबसे ज़्यादा अंतरराष्ट्रीय क़ानूनों का उल्लंघन करता है, ईरान

संयुक्त राष्ट्र संघ में ईरान के प्रतिनिधित्व ने एक बयान जारी करके कहा है कि अमरीका सबसे से ज़्यादा अंतरराष्ट्रीय क़ानूनों का उल्लंघन करता है।

ईरान का कहना है कि अपने हितों को साधने के लिए अमरीका संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का भी दुरुपयोग कर रहा है।

ईरान के विषय पर सुरक्षा परिषद की आगामी बैठक के बारे में संयुक्त राष्ट्र संघ में अमरीकी प्रतिनिधि निकी हेली के बयान पर प्रतिक्रिया जताते हुए ईरानी प्रतिनिधित्व के बयान में कहा गया है कि वाशिंगट सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य के रूप में अपने एकपक्षीय फ़ैसलों को इस संस्था पर थोपना चाहता है।

इस बयान में उल्लेख किया गया है कि ईरान के विषय पर सुरक्षा परिषद की बैठक का आयोजन, संयुक्त राष्ट्र संघ के नियमों एवं उद्देश्यों के विरुद्ध है, जिससे सुरक्षा परिषद और ख़ुद संयुक्त राष्ट्र की साख पहले से भी अधिक ख़राब होगी। msm