दुश्मन का सीमाओं के उस पार भी पीछा किया जाएगा, जनरल सफ़वी
Sep १०, २०१८ १३:१६ Asia/Kolkata
ईरान की इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता के सलाहकार जनरल रहीम सफ़वी ने चेतावनी दी है कि अगर दुश्मन कोई ख़तरा उत्पन्न करता है तो उसे नष्ट कर दिया जाएगा।
सोमवार को तेहरान में सफ़वी ने कहा, ईरानी राष्ट्र दुश्मन के किसी भी हमले का डटकर मुक़ाबला करेगा और उसे नष्ट करके रख देगा।
उन्होंने कहा, दुश्मन समझ गया है कि ईरान केवल अपनी सीमाओं तक ही सीमित नहीं है, बल्कि सीमाओं के पार भी वह अपने दुश्मन का पीछा कर सकता है।
जनरल सफ़वी का कहना था कि ईरानी राष्ट्र ने इमाम ख़ुमैनी के नेतृत्व में 8 वर्ष तक अपनी सीमाओं की रक्षा की और सफलता प्राप्त की है। msm
टैग्स