दुश्मन का सीमाओं के उस पार भी पीछा किया जाएगा, जनरल सफ़वी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i68028-दुश्मन_का_सीमाओं_के_उस_पार_भी_पीछा_किया_जाएगा_जनरल_सफ़वी
ईरान की इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता के सलाहकार जनरल रहीम सफ़वी ने चेतावनी दी है कि अगर दुश्मन कोई ख़तरा उत्पन्न करता है तो उसे नष्ट कर दिया जाएगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep १०, २०१८ १३:१६ Asia/Kolkata
  • दुश्मन का सीमाओं के उस पार भी पीछा किया जाएगा, जनरल सफ़वी

ईरान की इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता के सलाहकार जनरल रहीम सफ़वी ने चेतावनी दी है कि अगर दुश्मन कोई ख़तरा उत्पन्न करता है तो उसे नष्ट कर दिया जाएगा।

सोमवार को तेहरान में सफ़वी ने कहा, ईरानी राष्ट्र दुश्मन के किसी भी हमले का डटकर मुक़ाबला करेगा और उसे नष्ट करके रख देगा।

उन्होंने कहा, दुश्मन समझ गया है कि ईरान केवल अपनी सीमाओं तक ही सीमित नहीं है, बल्कि सीमाओं के पार भी वह अपने दुश्मन का पीछा कर सकता है।

जनरल सफ़वी का कहना था कि ईरानी राष्ट्र ने इमाम ख़ुमैनी के नेतृत्व में 8 वर्ष तक अपनी सीमाओं की रक्षा की और सफलता प्राप्त की है। msm