स्वतंत्रता प्रेमी हो रहे हैं अमरीका के विरुद्ध एकत्रित
आईआरजीसी प्रमुख ने कहा है कि इस समय संसार के अत्याचारग्रस्त और स्वतंत्रता के इच्छुक अमरीका के विरुद्ध एकत्रित हो रहे हैं।
ब्रिगेडियर जरनल मुहम्मद अली जाफ़री ने यह बात बुधवार को तेहरान में कही। ईरान की इस्लामी क्रांति के संरक्षक बलों के प्रमुख ने स्पष्ट किया कि अमरीका और उसके घटकों की नीति क्षेत्र में अशांति उत्पन्न करना, जनसंहार करना और क्षेत्र को अशांत बनाना है। उन्होंने कहा कि फ़िलिस्तीन, सीरिया, इराक़ और ईरान में अमरीकी सरकार और उसके घटकों के परोक्ष एवं अपरोक्ष अपराध, इन देशों की जनता के मन से जल्दी निकलने वाले नहीं हैं।
ब्रिगेडियर जरनल मुहम्मद अली जाफ़री ने कहा कि यमन की क्रांतिकारी जनता, अपने देश में प्रतिदिन अमरीका और उसके घटकों के जघन्य अपराधों के साक्षी है जिसमें बहुत बड़ी संख्या में निर्दोष लोग मारे जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हर ईरानी का यह मानना है कि जबतक इम्पीरियलिज़्म के माध्यम से अमरीका के अत्याचार जारी हैं उस समय तक इन देशों के बारे में ईरान की नीति बिल्कुल भी परिवर्तित नहीं होगी।