अमेरिकी नीतियों के कारण पूरे क्षेत्र पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगाः ज़रीफ़
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i68575-अमेरिकी_नीतियों_के_कारण_पूरे_क्षेत्र_पर_नकारात्मक_प्रभाव_पड़ेगाः_ज़रीफ़
ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने कहा है कि ईरान के बारे में अमेरिकी राष्ट्रपति की नीतियों के कारण पूरे क्षेत्र पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep २९, २०१८ १७:१७ Asia/Kolkata
  • अमेरिकी नीतियों के कारण पूरे क्षेत्र पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगाः ज़रीफ़

ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने कहा है कि ईरान के बारे में अमेरिकी राष्ट्रपति की नीतियों के कारण पूरे क्षेत्र पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

अमेरिकी पत्रिका मॉनिटर को दिए एक साक्षातकार में इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने कहा है कि मध्यपूर्व के बारे में ट्रम्प प्रशासन की नीतियां ईरान के क्षेत्रीय संबंधों पर केंद्रित हैं। ज़रीफ़ ने कहा है कि जिस तरह से लेबनान, सीरिया और इराक़ में अमेरिकी नीतियों का उल्टा परिणाम सामने आया है वैसे ही आगे भी ऐसा ही होगा।

ईरान के विदेश मंत्री ने वॉशिंग्टन द्वारा तेहरान के साथ वार्ता करने की इच्छा की ओर इशारा करते हुए कहा कि, शांतिपूर्ण परमाणु समझौते से अमेरिका के निकल जाने के बाद किसी नए समझौते के होने की सभी संभावनाओं को समाप्त कर दिया है क्योंकि इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि ट्रम्प प्रशासन नए समझौत पर भी प्रतिबद्ध रहेगा।

डॉक्टर मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने परमाणु समझौते को बाक़ी रखने के प्रति यूरोपीय संघ द्वारा किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यूरोपीय संघ के प्रयास आशा जनक हैं। उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ की ओर से पेश किए जाने वाले नए वित्तीय पैकेज से ईरान को अमेरिकी प्रतिबंधों का सामना करने में काफ़ी हद तक सहायता मिलेगी। (RZ)