हेग का फैसला अमरीका की पराजयः ज़रीफ़
Oct ०३, २०१८ १४:०० Asia/Kolkata
विदेशमंत्री ने हेग के फैसले को अमरीका की एक दूसरी पराजय बताया है।
ईरान के विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़ ने हेग के अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय के हालिया फैसले की ओर संकेत करते हुए कहा कि यह फैसला, प्रतिबंध लगाने की आदी अमरीकी सरकार के लिए एक दूसरी हार है।
उन्होंने बुधवार को ट्वीट करते हुए बताया है कि अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय का हालिया फैसला, उस सरकार के लिए खुली पराजय है जिसे प्रतिबंध लगाने की आदत सी हो गई है। विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़ ने कहा अब यह ज़रूरी हो गया है कि विश्व समुदाय अमरीका के एकपक्षीय व्यवहार के मुक़ाबले में एकजुट हो जाए।
ज्ञात रहे कि हेग के अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय ने अपने नए फैसले में ईरान के विरुद्ध दवाओं तथा खाद्य पदार्थों पर लगे अमरीकी प्रतिबंधों को हटाने का आदेश दिया है।
टैग्स