अमरीकी सैनिकों की वापसी क्षेत्र के हित मेंः अब्दुल्लाहियान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i68754-अमरीकी_सैनिकों_की_वापसी_क्षेत्र_के_हित_मेंः_अब्दुल्लाहियान
हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने कहा है कि मध्यूपर्व से अमरीकी सैनिकों की वापसी क्षेत्र के हित में है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct ०५, २०१८ १५:३७ Asia/Kolkata
  • अमरीकी सैनिकों की वापसी क्षेत्र के हित मेंः अब्दुल्लाहियान

हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने कहा है कि मध्यूपर्व से अमरीकी सैनिकों की वापसी क्षेत्र के हित में है।

अन्तर्राष्ट्रीय मामलों में ईरान के संसद सभापति के विशेष सलाहकार अमीर अब्दुल्लाहियान ने ट्विट करते हुए बताया है कि क्षेत्र से अमरीकी सैनिकों की वापसी पूरे मध्यपूर्व के हित में है।  उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय स्तर पर सहयोग करके स्थाई शांति स्थापित की जा सकती है।  उनका कहना था कि अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प आए दिन फ़ार्स की खाड़ी के अरब देशों का अपमान करते रहते हैं।  अमीर अब्दुल्लाहियान ने कहा कि तेलअवीव के साथ रेयाज़, अबूधाबी और मनामा का सहयोग हानिकारक है।

ज्ञात रहे कि ट्रम्प ने मंगलवार को सऊदी अरब के युवराज सलमान बिन अब्दुल अज़ीज़ को संबोधित करते हुए कहा था कि अमरीकी सेना की सहायता के बिना तुम दो सप्ताह तक भी अपनी सत्ता को सुरक्षित नहीं रख सकते।