प्रतिबंधों के बावजूद के तेल की आय में 15 प्रशित की वृद्धि
ईरान के वाणिज्य कक्ष के ऊर्जा और पर्यावरण आयोग के प्रमुख का कहना है कि वर्तमान बुरे हालात में नवम्बर में अमरीकी प्रतिबंधों के लागू होने से संभव है कि ईरान के तेल निर्यात का स्तर 6 लाख 71 हज़ार बैरल कम हो जाए किन्तु ईरान की आय में 15 प्रतिशत वृद्धि होगी।
हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार ईरान के वाणिज्य कक्ष के ऊर्जा और पर्यावरण आयोग के प्रमुख रज़ा पदीदार ने यूरोपीय, एशियाई और दुनिया के अन्य देशों के ख़रीदारों के ईरान से तेल की ख़रीदारी के लिए किए जा रहे प्रयासों की ओर संकेत करते हुए कहा कि संभव है कि ईरान के कच्चे तेल का निर्यात, प्रतिदिन बीस लाख बैरल से 14 लाख 78 हज़ार बैरल तक पहुंच जाए और इसका अर्थ यह है कि ईरान प्रतिदिन 15 लाख बैरल तेल निर्यात कर सकेगा और तेल के मूल्यों में वृद्धि की वजह से ईरान को तेल से मिलने वाली आय में भी वृद्धि होगी।
श्री पदीदार का कहना था कि हालिया कुछ महीनों में तेल निर्यात में कमी के बावजूद, ईरान को कच्चे तेल से मिलने वाली आय में 17 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
8 मई को परमाणु समझौते से निकलने के बाद, ट्रम्प प्रशासन ने ईरान के ख़िलाफ़ फिर से प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी। हालांकि इस बार विश्व की कई शक्तियों ने अमरीका के इस फ़ैसले के प्रति नाराज़गी जताई थी, यहां तक कि वाशिंगटन के सबसे बड़े घटक यूरोपीय संघ ने ईरान के साथ व्यापार जारी रखने पर बल दिया है।
उल्लेखनीय है कि जेसीपीओए या परमाणु समझौते से अमरीका के एक पक्षीय रूप से निकलने और ईरान के विरुद्ध प्रतिबंध बढ़ाने के कारण तेहरान ने अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय में अमरीका की शिकायत की थी। (AK)