ईरान-पाकिस्तान गैस पाइप लाइन में अमरीका सबसे बड़ी रुकावट
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i68884-ईरान_पाकिस्तान_गैस_पाइप_लाइन_में_अमरीका_सबसे_बड़ी_रुकावट
इस्लामी गणतंत्र ईरान के संसद सभापति ने ईरान -पाकिस्तान गैस पाइप लाइन योजना के समझौते की ओर संकेत करते हुए कहा कि अमरीका, पाकिस्तान की प्रगति में सबसे बड़ी रुकावट है और वह नहीं चाहता कि पाकिस्तान गैस का निर्यात हो।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct ०९, २०१८ १६:५९ Asia/Kolkata
  • ईरान-पाकिस्तान गैस पाइप लाइन में अमरीका सबसे बड़ी रुकावट

इस्लामी गणतंत्र ईरान के संसद सभापति ने ईरान -पाकिस्तान गैस पाइप लाइन योजना के समझौते की ओर संकेत करते हुए कहा कि अमरीका, पाकिस्तान की प्रगति में सबसे बड़ी रुकावट है और वह नहीं चाहता कि पाकिस्तान गैस का निर्यात हो।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार संसद सभापति डाक्टर अली लारीजानी ने तुर्की में यूरेशियाई देशों के तीसरे संसदीय सम्मेलन के अवसर पर पाकिस्तानी सीनेट के उप संसद सभापति सलीम मांडवीवाला से मुलाक़ात में यह बयान करते हुए कि पाकिस्तान और ईरान के दुख और दुश्मन समान हैं, दोनों देशों के बीच संबंधों में विस्तार की आवश्यकता पर बल दिया।

इस मुलाक़ात में पाकिस्तानी सीनेट के उप संसद सभापति सलीम मांडवीवाला ने ईरान और पाकिस्तान के संबंधों को मज़बूत करने और दोनों देशों के बीच संबंधों के जारी रहने पर बल देते हुए कहा कि पाकिस्तान के सांसद निरंतर ईरान के दौरे कर रहे हैं और ईरानी कंपनियों से सहयोग कर रहे हैं और प्रतिबंध कभी भी उनके लिए सीमित्ताएं पैदा नहीं कर सके।

पाकिस्तानी के उप संसद सभापति सलीम मांडवीवाला ने दोनों देशों के संबंधों में विस्तार के लिए पाई जाने वाली क्षमताओं की ओर इशारा करते हुए कहा कि गैस पाइप लाइन योजना जिसकी नई सरकार और देश की समस्त पार्टियां स्वागत करती हैं, शीघ्र पूरी होनी चाहिए।(AK)