दुनिया में साम्राज्यवाद के लिए अब कोई स्थान नहीं,
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i68894-दुनिया_में_साम्राज्यवाद_के_लिए_अब_कोई_स्थान_नहीं
इस्लामी गणतंत्र ईरान के संसद सभापति डाक्टर लारीजानी ने कहा कि साम्राज्यवाद के लिए अब दुनिया में कोई जगह नहीं है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Oct १०, २०१८ १३:०० Asia/Kolkata
  • दुनिया में साम्राज्यवाद के लिए अब कोई स्थान नहीं,

इस्लामी गणतंत्र ईरान के संसद सभापति डाक्टर लारीजानी ने कहा कि साम्राज्यवाद के लिए अब दुनिया में कोई जगह नहीं है।

उन्होंने मंगलवार को तुर्की के शहर अंतालिया में यूरेशिया संसदीय संघ की बैठक के अवसर पर क़तर के संसद सभापति अहमद बिन अब्दुल्लाह बिन ज़ायद आले महमूद से मुलाक़ात में कहा कि क़तर के ख़िलाफ़ जो शत्रुतापूर्ण कार्यवाहियां चार अरब देश कर रहे हैं उनका क़तर पर कोई असर नहीं होगा क्योंकि दोहा सरकार ने सूझबूझ से काम किया है।

सऊदी अरब, इमारात मिस्र और बहरैन की ओर से क़तर की नाकाबंदी किए जाने के संदर्भ में संसद सभापति लारीजानी ने कहा कि यह रवैया सूझबूझ पर आधारित नहीं है।

संसद सभापति लारीजानी ने ईरान क़तर संबंधों के बारे में कहा कि इसमें विस्तार हो रहा है। क़तर के संसद सभापति का कहना था कि उनके देश के लोग ईरान का बड़ा सम्मान करते हैं।

इससे पहले क़तर के रक्षा मंत्री ख़ालिद बिन मुहम्मद अलअतीया ने कहा था कि जब चार देशों ने क़तर की नाकाबंदी की तो ईरान ने अपनी वायु सीमा क़तर के लिए खोल कर दोहा को सांस लेने का मार्ग दिया।