अमरीका इस्लामी व्यवस्था को बदलना चाहता है, रूहानी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i69003-अमरीका_इस्लामी_व्यवस्था_को_बदलना_चाहता_है_रूहानी
ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय समझौतों और क़ानूनों को पैरों तले रौंदने के कारण, अमरीका की साख बहुत ख़राब हो चुकी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct १४, २०१८ ११:१७ Asia/Kolkata
  • अमरीका इस्लामी व्यवस्था को बदलना चाहता है, रूहानी

ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय समझौतों और क़ानूनों को पैरों तले रौंदने के कारण, अमरीका की साख बहुत ख़राब हो चुकी है।

रविवार की रात ईरानी विश्वविद्यालों में शिक्षा के नए सत्र की शुरूआत के अवसर पर राष्ट्रपति रूहानी ने कहा, अमरीका ने इस्लामी व्यवस्था को अवैध क़रार देने के लिए पहले मनोवैज्ञानिक युद्ध शुरू किया उसके बाद ईरान के ख़िलाफ़ आर्थिक युद्ध छेड़ दिया।

राष्ट्रपति रूहानी ने कहा, वर्तमान अमरीकी शासन ईरान का सबसे बड़ा विरोधी शासन है। अमरीकी राष्ट्रपति बिना किसी तर्क के अंतरराष्ट्रीय परमाणु समझौते से बाहर निकल गए।

उन्होंने कहा, विदेश नीति के कारण, ईरान ने इस क्षेत्र में अमरीका को पराजित कर दिया है।

राष्ट्रपति रूहानी का कहना था कि ईरान के पक्ष में इंटरनेश्नल कोर्ट ऑफ़ जस्टिस के फ़ैसले से साबित हो गया कि अमरीका ने प्रतिबंध लगाकर ईरानी जनता को निशाना बनाया है। msm