ईरान विरोधी नीति को अमरीका, आगे नहीं बढ़ा सकताः रूहानी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i69044-ईरान_विरोधी_नीति_को_अमरीका_आगे_नहीं_बढ़ा_सकताः_रूहानी
राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने कहा है कि अमरीका, ईरान विरोधी नीति को अब और आगे नहीं बढ़ा सकता।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct १५, २०१८ १५:०२ Asia/Kolkata
  • ईरान विरोधी नीति को अमरीका, आगे नहीं बढ़ा सकताः रूहानी

राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने कहा है कि अमरीका, ईरान विरोधी नीति को अब और आगे नहीं बढ़ा सकता।

डाक्टर हसन रूहानी का कहना है कि हमने सूझबूझ से जो कार्यक्रम बनाए हैं उनके अनुसार अमरीका अब दीर्धकाल तक ईरानोफ़ोबिया को आगे बढ़ाने में सक्षम नहीं रहेगा।  हसन रूहानी ने सोमवार को तेहरान में एक आर्थिक बैठक में भाग लेते हुए आर्थिक दबाव से बचने के उद्देश्य से अर्थशास्त्रियों की ओर से दिये गए सुझावों की सराहना की।  राष्ट्रपति ने बताया कि सरकार ने शत्रुओं के मनोवैज्ञानिक एवं आर्थिक युद्ध का मुक़ाबला करने के लिए व्यापक कार्यक्रम बनाए हैं।

उन्होंने कहा कि हम अच्छे भविष्य के प्रति आशावान हैं।  डाक्टर हसन रूहानी ने कहा कि सरकार ने एेसी योजना बनाई है जिसके कारण कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी आवश्यकता की मूलभूत वस्तुओं की कमी नहीं होने देंगे।  उनका कहना था कि मनोवैज्ञानिक एवं आर्थिक युद्ध में शत्रु को पराजय का ही मुहं देखना पड़ेगा।