पहली बार युरोप, अमरीकी प्रतिबंधों को प्रभावहीन बनाने की कोशिश में, विदेशमंत्री
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री ने कहा है कि यह पहली बार है कि जब युरोपी, न केवल यह कि अमरीकी नीतियों के खिलाफ बयान दे रहे हैं बल्कि अब वह प्रतिबंधों को प्रभावहीन बनाने के प्रयास भी कर रहे हैं।
विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़ ने सीबीएस टीवी चैनल से एक इन्टर्व्यू में जेसीपीओए से ईरान को लाभान्वित करने की युरोप की योजना के बारे में कहा कि युरोपीय एेसे व्यवस्था विकसित कर रहे हैं जिससे अमरीकी प्रतिबंध प्रभावहीन हों या फिर उनकी क्षतिपूर्ति की जा सके।
सीबीएस टीवी चैनल की टीम ने , इस साक्षात्कार के लिए तेहरान की यात्रा की थी।
विदेशमंत्री ने अपने साक्षात्कार में कहा कि अमरीकियों को प्रतिबंधों की लत पड़ गयी है और उनका मानना है कि प्रतिबंधों से सारी समस्याओं का निवारण हो सकता है लेकिन एेसा नहीं है।
विदेशमंत्री जवाब ज़राीफ ने इस साक्षात्कार में कहा कि हम ने बड़ी शक्तियों से वार्ता में ढाई वर्ष इस लिए नहीं लगाए कि आज उससे इस तरह से निकल जाएं क्योंकि हमें मालूम है इस से बेहतर समझौता नहीं हो सकता।
ईरान के विदेशमंत्री ने कहा कि अमरीकियों को इन प्रतिबंधों से अधिक परेशानी होगी क्योंकि ईरान अपने कार्यक्रम के आधार पर उनका जवाब देगा। (Q.A.)