कोई अत्याचारी न्यायप्रेम की प्रक्रिया को रोक नहीं सकता, विदेशमंत्री
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री ने इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के चालीसवें के उपलक्ष्य में ट्विट किया है कि कोई भी अत्याचारी, न्यायप्रेम को रोक नहीं सकता।
विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ ने अपने ट्विट में कहा है कि पूरी दुनिया से कर्बला पहुंचने वाले एक करोड़ सत्तर लाख लोगों का संदेश यह है कि कोई भी अत्याचारी, न्यायप्रेम की प्रक्रिया को रोक नहीं सकता।
ट्विट में उन्होंने कहा है कि चौदह सदी पहले एक अत्याचारी शासक ने यह सोचा था कि उसने इमाम हुसैन को खत्म कर दिया, सद्दाम, अलक़ाएदा और दाइश ने भी यह सोचा था कि वह इस संघर्ष को खत्म कर सकते हैं।
विदेशमंत्री ने अपने संदेश में लिखा है कि आज बीस लाख ईरानियों सहित पूरी दुनिया से एक करोड़ सत्तर लाख लोग कर्बला पहुंचे हैं, उनका संदेश यह है कि कोई भी तानाशाह, न्याय के लिए किये जाने वाले संघर्ष को रोकने की शक्ति नहीं रखता ।
आज बीस सफर सन 1440 हिजरी कम़री बराबर 30 अक्तूबर सन 2018 को पूरी दुनिया में इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम का चालीसवां मनाया जा रहा है। इस अवसर पर पूरी दुनिया में दसियों लाख श्रद्धालु कर्बला पहुंचे हैं।(Q.A.)