अमरीकी गुंडागर्दी के दिन लद गएः आयतुल्लाह किरमानी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i69555-अमरीकी_गुंडागर्दी_के_दिन_लद_गएः_आयतुल्लाह_किरमानी
आयतुल्लाह किरमानी ने कहा है कि अमरीकी राष्ट्रपति सहित वहां के अधिकारियों को जान लेना चाहिए कि उनकी गुंडागर्दी के दिन अब लद चुके हैं। उन्होंने कहा कि अमरीका दिन-प्रतिदिन विश्व स्तर पर अलग-थलग पड़ता जा रहा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ०२, २०१८ १३:०६ Asia/Kolkata
  • अमरीकी गुंडागर्दी के दिन लद गएः आयतुल्लाह किरमानी

आयतुल्लाह किरमानी ने कहा है कि अमरीकी राष्ट्रपति सहित वहां के अधिकारियों को जान लेना चाहिए कि उनकी गुंडागर्दी के दिन अब लद चुके हैं। उन्होंने कहा कि अमरीका दिन-प्रतिदिन विश्व स्तर पर अलग-थलग पड़ता जा रहा है।

आयतुल्लाह मुहम्मद अली मोवह्हेदी किरमानी ने जुमे के ख़ुत्बे में कहा कि इस समय केवल कुछ शासन ही अमरीका का अनुसरण कर रहे हैं जबकि संसार के अधिकांश देश उसकी ज़ोर-जबरदस्ती से असहमत हैं।

उन्होंने कहा कि यूरोपीय जो अमरीका के प्रमुख घटक थे अब न केवल यह कि अमरीकी नीतियों का अनुसरण नहीं कर रहे हैं बल्कि एक मैकेनिज़्म के माध्यम से वे वाशिग्टन की कार्यवाहियों का मुक़ाबला कर रहे हैं।

आयतुल्लाह किरमानी ने कहा कि अमरीका, ज़ायोनी शासन और सऊदी अरब के प्रमुखों का भविष्य अंधकारमय है।  उन्होंने स्पष्ट किया कि सऊदी शासन की नीतियों के कटु आलोचक, जमाल ख़ाशुक़जी की निर्मम हत्या ने सऊदी अरब की वास्तविक छवि को संसार के सामने पेश किया है।  तेहरान के इमामे जुमा ने यमन पर सऊदी बमबारी की ओर संकेत करते हुए कहा कि लाखों यमनवासियों पर हमले और उनका परिवेष्टन, अमरीकी समर्थन से हो रहा है।

आयतुल्लाह मुहम्मद अली मोवह्हेदी किरमानी ने इमाम हुसैन के चेहलुम में करबला में लाखों लोगों की मार्च की ओर संकेत करते हुए कहा कि इस मिलयन मार्च का महत्वपूर्ण संदेश, अत्याचार और अत्याचारियों का मुक़ाबला है।