विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़ ने की कई देशों के विदेशमंत्रियों से टेलिफोनी वार्ता
विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़ ने शुक्रवार की रात कई देशों के विदेशमंत्रियों से टेलिफोनी वार्ता की।
जवाद ज़रीफ़ ने जर्मनी, स्वीडन और डेनमार्क के विदेशमंत्रियों के अतरिक्त यूरोपीय संघ की विदेश नीति की प्रभारी फेड्रिका मोग्रीनी से ईरान के विरुद्ध अमरीका के प्रतिबंधों तथा यूरोप की ओर से इससे मुक़ाबले के बारे में विचार-विमर्श किया।
ईरान के विदेशमंत्री ने डेनमार्क के विदेशमंत्री Hunter Samuelson हंटर सेमयुल्सन से वार्ता में ज़ायोनी शासन की ओर से ईरान तथा यूरोपीय देशों के संबन्धों को बिगाड़ने के षडयंत्रों की ओर संकेत किया। उन्होंने कहा कि तेहरान वास्तविकता के स्पष्ट होने के लिए डेनमार्क के सुरक्षा अधिकारियों के साथ सहयोग के लिए तैयार है। उन्होंने डेनमार्क सरकार से मांग की है कि वह उन आतंकी तत्वों को खोजकर गिरफ़्तार करे जिन्होंने अहवाज़ के आतंकी हमले में अपनी भूमिका स्वीकार की है।
उधर यूरोपी संघ की विदेश नीति प्रभारी तथा जर्मनी और स्वीडन के विदेशमंत्रियों ने परमाणु समझौते के प्रति अपनी ज़िम्मेदारियों को निभाने की बात दोहराई। इन नेताओं ने ईरान के तेल और गैस के निर्यात को जारी रहने पर बल दिया।