ट्रम्प इससे कहीं छोटे हैं कि ईरान को झुका सकेंः लारीजानी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i69617-ट्रम्प_इससे_कहीं_छोटे_हैं_कि_ईरान_को_झुका_सकेंः_लारीजानी
ईरान के संसद सभापति ने कहा है कि अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प इससे कहीं छोटे हैं कि ईरान को झुका सकें।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov ०४, २०१८ १०:१६ Asia/Kolkata
  • ट्रम्प इससे कहीं छोटे हैं कि ईरान को झुका सकेंः लारीजानी

ईरान के संसद सभापति ने कहा है कि अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प इससे कहीं छोटे हैं कि ईरान को झुका सकें।

डाॅक्टर अली लारीजानी ने रविवार को संसद की खुली कार्यवाही आरंभ होने पर कहा कि ईरान की जनता साम्राज्य से संघर्ष के राष्ट्रीय दिवस की रैलियों में यह दिखा देगी कि डोनल्ड ट्रम्प ईरानियों को झुकाने की शक्ति नहीं रखते। उन्होंने कहा कि विश्व साम्राज्य से संघर्ष का राष्ट्रीय दिवस, साम्राज्य के मुक़ाबले में ईरानी राष्ट्र के प्रतीक में बदल चुका है। लारीजानी ने इस बात का उल्लेख करते हुए कि संसार के लोग अमरीका के वर्चस्ववाद और ग़ुंडागर्दी से आक्रोशित हो चुके हैं, कहा कि अमरीका की वर्तमान अयोग्य व तर्कहीन सरकार, संसार के सभी राजनितिज्ञों की नज़र में मज़ाक़ का साधन बन चुकी है।

 

ईरान के संसद सभापति ने इसी तरह ईरान के साथ अमरीका के आर्थिक युद्ध की तरफ़ इशारा करते हुए कहा कि ईरान की जनता अपने प्रतिरोध और देश की आर्थिक व तकनीकी क्षमता को ऊंचा उठाने के प्रयासों के माध्यम से दुश्मन के साथ आर्थिक युद्ध में विजयी होगी। (HN)