तेहरान और बाकू के संबंध उच्च स्तर पर हैंः विदेशमंत्री
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने कहा कि ईरान और आज़रबाइजान गणराज्य के संबंध, उच्च स्तरीय स्तर पर हैं।
विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने मंगलवार की शाम तेहरान में आज़रबाइजान गणराज्य के संसद सभापति ओकताए असदोफ़ से मुलाक़ात में दोनों देशों के संबंधों को दोनों देशों के नेताओं की इच्छाओं के कारण उच्चतरीय स्तर पर बताया और कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में जारी वर्ष में दोनों देशों के व्यापारिक और आर्थिक संबंधों में 40 प्रतिशत की वृद्धि के बावजूद यह संबंध, राजनैतिक स्तर से काफ़ी दूर हैं।
विदेशमंत्री ने आशा व्यक्त की है कि संयुक्त परियोजनाओं के क्रियान्वयन और ईरान तथा आज़रबाइजान गणराज्य के बीच ट्रांज़िट कोरिडोर की क्षमता से लाभ उठाकर, दोनों देशों के संबंधों को आर्थिक और व्यापारिक क्षेत्रों में बढ़ाया जा सकता है।
इस मुलाक़ात में आज़रबाइजान के संसद सभापति ने तेहरान और बाकू के संबंधों को एतिहासिक, भौगोलिक और सांस्कृतिक समानताओं के कारण बहुत अच्छा और महत्वपूर्ण क़रार दिया और दक्षिणी-उत्तरी कोरिडोर के महत्व की ओर संकेत करते हुए जो दोनों देशों के बहुत से परस्पर हितों को पूरा करते हैं, कोरिडोर को पूरा किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया। (AK)