मध्यपूर्व अमरीकी कामनाओं का क़ब्रिस्तान बन गयाः इमामे जुमा
तेहरान के इमामे जुमा ने कहा कि ईरानी राष्ट्र के प्रतिरोध से मध्यपूर्व और पश्चिमी एशिया, अमरीकी कामनाओं का क़ब्रिस्तान बन गया है।
तेहरान के इमामे जुमा हुज्जतुल इस्लाम मुहम्मद जवाद हाज अली अकबरी ने सीरिया से अमरीकी सैनिकों के निष्कासन और इराक़ में सैन्य छावनी में अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के गुप्त दौरे की ओर संकेत करते हुए कहा कि पश्चिमी एशियाई क्षेत्र में अमरीकी सैनिकों की उपस्थिति, इस देश के लिए मनहूस साबित हुई।
तेहरान के इमामे जुमा ने कहा कि ईरानी राष्ट्र के प्रतिरोध के कारण, ज़ायोनी शासन बहुत कठिनाई के दिन गुज़ार रहा है। उन्होंने कहा कि लेबनान का हिज़्बुल्लाह, इराक़ का हश्दुश्शाबी, यमन का अंसारुल्लाह, बहरैन की जनक्रांति, नाइजेरिया में इस्लामी आंदोलन, अमरीका के मुक़ाबले में प्रतिरोध की ज़ंजीरें हैं।
तेहरान के इमामे जुमा ने कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान, क्षेत्र में प्रतिरोध का प्रेरक है और दाइश को पराजित करके उसने अमरीका के मूल्यहीन गठबंधन को उपस्थिति संकट में फंसा दिया।
तेहरान के इमामे जुमा हुज्जतुल इस्लाम मुहम्मद जवाद हाज अली अकबरी ने अत्याचारी शाही सरकार पर ईरानी राष्ट्र की विजय की 40वीं वर्षगांठ को एक राष्ट्र का पुनर्जीवन क़रार दिया जो इमाम ख़ुमैनी के नेतृत्व में व्यवहारिक हुआ। (AK)