अमरीका, ईरान पर दबाव डालने में सफल नहीं होगा, राष्ट्रपति रूहानी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i71820-अमरीका_ईरान_पर_दबाव_डालने_में_सफल_नहीं_होगा_राष्ट्रपति_रूहानी
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने कहा है कि अमरीकी, ईरान की क्षमताओं से चिंता की वजह से , अधिकतम दबाव डालने की कोशिश में है लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिलेगी।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan १६, २०१९ १४:१४ Asia/Kolkata
  • अमरीका, ईरान पर दबाव डालने में सफल नहीं होगा, राष्ट्रपति रूहानी

इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने कहा है कि अमरीकी, ईरान की क्षमताओं से चिंता की वजह से , अधिकतम दबाव डालने की कोशिश में है लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिलेगी।

डॅाक्टर हसन रूहानी ने बुधवार को राज्यपालों और मंत्रिमंडल की बैठक में कहा कि आज अमरीकी, अपने वचनों  के विपरीत और कुछ देशों के सहयोग से , ईरानी राष्ट्र के खिलाफ अधिकतम दबाव बनाने के प्रयास में हैं , लेकिन जनता और सरकार के मध्य सहयोग से , यह साज़िश नाकाम हो जाएगी। 

राष्ट्रपति रूहानी ने इसी प्रकार पड़ोसियों के साथ ईरान के संबंधों में विस्तार पर बल देते हुए स्पष्ट किया कि , ईरान के निजी सेक्टर ने अन्य देशों विशेषकर पड़ोसियों के प्राइवेट सेक्टर से गंभीरता के साथ निकट संपर्क करना आरंभ कर दिया है और इस सहयोग को जारी रखा जाएगा। 

राष्ट्रपति रूहानी ने इसी प्रकार इस बात का उल्लेख करते हुए कि ईरान ने परिवहन के क्षेत्र में अच्छे क़दम उठाए हैं , कहा कि वर्तमान समय में , मालवाहक जलपोतों में दस अन्य जलपोत शामिल कर दिये गये हैं। 

राष्ट्रपति रूहानी ने ईरान द्वारा सेटेलाइट के प्रक्षेपण का भी उल्लेख किया और कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान ने सेटेलाइट  और उसके प्रक्षेपण के क्षेत्र में असाधारण प्रगति की है अलबत्ता कुछ कमियां हैं जो जल्द ही दूर कर ली जाएंगी। (Q.A.)