मर्ज़िया हाशमी की गिरफ्तारी अमरीकी संविधान का उल्लंघनः अमरीकी विशेषज्ञ
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i71877-मर्ज़िया_हाशमी_की_गिरफ्तारी_अमरीकी_संविधान_का_उल्लंघनः_अमरीकी_विशेषज्ञ
अमरीका के एक प्रसिद्ध विधि विशेषज्ञ ने प्रेस टीवी की एंकर मर्ज़िया हाशमी की अमरीका में गिरफ्तारी को इस देश के संविधान का उल्लंघन बताया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan १८, २०१९ ०९:४० Asia/Kolkata
  • मर्ज़िया हाशमी की गिरफ्तारी अमरीकी संविधान का उल्लंघनः अमरीकी विशेषज्ञ

अमरीका के एक प्रसिद्ध विधि विशेषज्ञ ने प्रेस टीवी की एंकर मर्ज़िया हाशमी की अमरीका में गिरफ्तारी को इस देश के संविधान का उल्लंघन बताया है।

एसोशिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार मियामी विश्व विद्यालय में कानून के प्रोफेसर  रिकार्डो बेस्कोएस ने कहा है कि यदि अमरीकी सरकार किसी को बिना किसी प्रमाण के गिरफ्तार कर ले और फिर यह कहे कि उसे मुख्य गवाह के रूप में गिरफ्तार किया गया है, तो यह अमरीकी संविधान का उल्लंघन है। 

उन्होंने बताया कि " मुख्य गवाह" को स्पष्ट रूप से परिभाषित नहीं किया गया है और व्यवहारिक रूप से किसी भी केस के बारे में मालूमात रखने वाले कोई भी व्यक्ति " मुख्य गवाह " हो सकता है। 

उन्होंने बताया कि संविधान में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि किसी भी गवाह को गिरफ्तार करना संविधान का उल्लंघन है क्योंकि इस बात का प्रमाण नहीं होता कि उस गवाह ने अपराध किया है। 

उन्होंने बताया कि " मुख्य गवाह" के रूप में सरकार खास परिस्थितियों में कुछ ही घंटों तक किसी को हिरासत में रख सक सकती है। 

याद रहे अमरीकी पुलिस ने प्रेसी टीवी की एंकर मर्ज़िया हाशमी को अमरीका में गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें बहुत बुरी दशा में हिरासत में रखा गया है। 

उनकी गिरफ्तारी को पांच दिन से अधिक समय बीत चुका है किंतु अमरीकी पुलिस ने अभी तक चार्ज शीट तैयार नहीं की और न ही उन पर कोई आरोप लगाया गया है। (Q.A.)