ईरान-इराक संबंधों में लेशमात्र भी दिखावा नहीं हैः विदेशमंत्री
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i71885-ईरान_इराक_संबंधों_में_लेशमात्र_भी_दिखावा_नहीं_हैः_विदेशमंत्री
विदेशमंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ पांच दिवसीय इराक यात्रा पूरी करके गुरूवार को तेहरान वापस आ गये। इस दौरान उन्होंने इराकी और कुर्दिस्तान के विभिन्न अधिकारियों से भेंटवार्ता की जो दोनों देशों के बीच घनिष्ठ संबंधों की सूचक है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Jan १८, २०१९ १७:५४ Asia/Kolkata

विदेशमंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ पांच दिवसीय इराक यात्रा पूरी करके गुरूवार को तेहरान वापस आ गये। इस दौरान उन्होंने इराकी और कुर्दिस्तान के विभिन्न अधिकारियों से भेंटवार्ता की जो दोनों देशों के बीच घनिष्ठ संबंधों की सूचक है।

विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़ की इराक यात्रा का वहां के शिया-सुन्नी और कुर्द अधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। तेहरान एकजुट इराक देखना चाहता है और इस नीति के परिप्रेक्ष्य में वह समस्त इराकी गुटों को समान दृष्टि से देखता है और इस्लामी गणतंत्र ईरान इराक की शांति व सुरक्षा को अपनी शांति व सुरक्षा समझता है।

विदेशमंत्री ने इराक के विभिन्न क्षेत्रों में तीन आर्थिक कांफ्रेन्सों में भाग लिया और उन सबमें इराकी अधिकारियों ने ईरान के साथ संबंधों व सहकारिता में विस्तार पर बल दिया। ईरानी और इराकी जनता का धर्म और संस्कृति समान है और यह दोनों देशों के मध्य घनिष्ठ संबंधों का मज़बूत आधार है और यह चीज़ उज्जवल भविष्य की शुभ सूचना देती है।

ईरान-इराक संबंध इतने घनिष्ठ व मित्रतापूर्ण हैं कि गुरूवार को विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़ ने इराक के पवित्र नगर नजफ़ में पत्रकारों से वार्ता में कहा कि दोनों पड़ोसी देशों के बीच संबंधों का संबंध अमेरिकी विदेशमंत्री माइक पोम्पियो और दूसरों से नहीं है और यह कुछ देशों के दिखावे के संबंधों की भांति नहीं है।

इराक की उनकी दो यात्राओं में अंतर इस देश में मौजूद समस्त राजनीतिक वास्तविकताओं पर गवाह है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 26 दिसंबर 2018 को रात को वह भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अलअंबार प्रांत में स्थित अमेरिका की सैनिक छावनी में गये थे।

इस यात्रा में ट्रंप द्वारा इराकी संप्रभुता की अनदेखी और अमेरिकी विदेशमंत्री माइक पोम्पियो की हालिया बग़दाद यात्रा ने दर्शा दिया कि यह देश इराक का वास्तविक और सच्चा दोस्त नहीं है जबकि ईरान की नीति इराक को एकजुट देखना है और विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़ अपनी पांच दिवसीय इराक यात्रा के दौरान बग़दाद के अलावा सुलैमानिया और अरबील भी गये थे जो इस बात की सूचक है कि ईरान, इराक की राष्ट्रीय संप्रभुता का सम्मान करता है।

गोपनीय ढंग से ट्रंप की इराक यात्रा पर इराकियों ने क्रोध जताया था और अमेरिकी विदेशमंत्री माइक पोम्पियो ने इराकियों से ईरान के साथ सहकारिता को खत्म कर लेने की मांग की थी पर इराकियों ने उनकी मांग रद्द कर दी।

दूसरे शब्दों में अमेरिका के प्रति इराकियों का जो व्यवहार है उससे यह सिद्ध हो जाता है कि वाशिंग्टन के प्रति इराकियों का क्या दृष्टिकोण है।

बहरहाल ईरानी और इराकी अधिकारियों द्वारा एक दूसरे के साथ की जाने वाली सहकारिता को विस्तृत किये जाने पर बल दिया जाना इस बात की सूचक है कि दोनों देशों के संबंधों में लेशमात्र भी दिखावा नहीं है। MM