ईरान, इमाम ख़ुमैनी बंदरगाह पर पुलिसकर्मियों पर हमला, दो शहीद
Jan २६, २०१९ १५:१४ Asia/Kolkata
ईरान के दक्षिणी शहर माहशहर में इमाम ख़ुमैनी बंदरगाह के निकट अज्ञात सशस्त्र लोगों ने पुलिस की गश्ती गाड़ी पर फ़ायरिंग करके दो पुलिसकर्मियों को शहीद कर दिया।
ईरान के दक्षिणीइ प्रांत ख़ूज़िस्तान के डिप्टी पुलिस प्रमुख अली क़ासिमपूर ने बताया कि माहशहर में इमाम ख़ुमैनी बंदरगाह के निकट अज्ञात सशस्त्र लोगों ने शनिवार की सुबह पुलिस की गश्ती गाड़ी पर उस समय फ़ायरिंग कर दी जब वह गश्ती पर थी।
इस हमले में दो पुलिसकर्मी शहीद हो गये। ख़ूज़िस्तान के डिप्टी पुलिस प्रमुख ने बताया कि हमलावरों ने मशीनगनों से पुलिस की गश्ती गाड़ी पर फ़ायर खोल दिया। उक्त पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस हमले के बारे में ब्योरा बात में दिया जाएगा। (AK)
टैग्स