मिलियन मार्च से बौखलाए आतंकियों ने ईरान को फिर किया लहुलुहान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i72714-मिलियन_मार्च_से_बौखलाए_आतंकियों_ने_ईरान_को_फिर_किया_लहुलुहान
आईआरजीसी की क़ुद्स ब्रिगेड ने अपने बयान में कहा कि तकफ़ीरी आतंकवादियों ने इस्लाम के मतवालों और संघर्षकर्ताओं की बस पर आत्मघाती हमला करके सीमा की रक्षा करने वाले कुछ जवानों को ज़ाहेदान-ख़ाश राजमार्ग पर शहीद और घायल कर दिया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb १३, २०१९ २०:४० Asia/Kolkata
  • मिलियन मार्च से बौखलाए आतंकियों ने ईरान को फिर किया लहुलुहान

आईआरजीसी की क़ुद्स ब्रिगेड ने अपने बयान में कहा कि तकफ़ीरी आतंकवादियों ने इस्लाम के मतवालों और संघर्षकर्ताओं की बस पर आत्मघाती हमला करके सीमा की रक्षा करने वाले कुछ जवानों को ज़ाहेदान-ख़ाश राजमार्ग पर शहीद और घायल कर दिया।

सिपाह न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार ईरानी जनता से इस्लामी क्रांति की 40वीं वर्षगांठ के जश्न में विश्व साम्राज्यवादियों के पिट्ठुओं को होने वाली पराजय के बाद साम्राज्यवादी शक्ति और वर्चस्ववादियों की ख़ुफ़िया एजेन्सियों ने ईरानी जनता की ख़ुशियां बर्बाद करने के उद्देश्य से बुधवार की शाम ज़ाहेदान-ख़ाश राजमार्ग पर आईआरजीसी की एक बस पर आत्मघाती हमला किया जिसके परिणाम में कई जवान शहीद और घायल हो गये।

ज्ञात रहे कि बुज़दिल तकफ़ीरी दुश्मनों ने बारूदी पदार्थों से भरी एक गाड़ी से बस पर आत्मघाती हमला किया जिसके परिणाम में  अब तक आईआरजीसी की क़ुद्स ब्रिगेड के 20 जवान शहीद और कई घायल हो गये जिनमें से कुछ की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। (AK)