27 शहीदों को आज इस्फ़हान में किया गया दफ़्न
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i72793-27_शहीदों_को_आज_इस्फ़हान_में_किया_गया_दफ़्न
सीस्तान व बलोचिस्तान में हुए आतंकी हमले के शहीदों को आज दफ़्न किया गया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb १६, २०१९ १५:०६ Asia/Kolkata
  • 27 शहीदों को आज इस्फ़हान में किया गया दफ़्न

सीस्तान व बलोचिस्तान में हुए आतंकी हमले के शहीदों को आज दफ़्न किया गया।

ईरान के पूर्वोत्तरी प्रांत सीस्तान व बलोचिस्तान प्रांत में किये गए आतंकवादी हमले के 27 शहीदों को आज केन्द्रीय नगर इस्फ़हान में दफ़न किया गया।  आज पूरे सरकारी सम्मान के साथ इन शहीदों को दफ़न किया गया।  इस कार्यक्रम में शामिल लोग नारे लगा रहे थे कि शहीदों के ख़ून का बदला लिया जाए।

ज्ञात रहे कि 13 फ़रवरी की रात ईरान के सीमा सुरक्षाबलों की बस पर ज़ाहेदान में आतंकवादी हमला किया गया था जिसमें सीमा सुरक्षा बल के 27 जवान शहीद हो गए थे।  इस हमले में 13 अन्य जवान घायल हुए थे।