असामाजिक तत्वों के साथ झड़प में एक ईरानी सीमा सुरक्षा गार्ड शहीद
Mar १८, २०१९ १०:१६ Asia/Kolkata
पश्चिमी ईरान के कुर्दिस्तान इलाक़े में असामाजिक तत्वों के साथ झड़प में ईरानी सीमा सुरक्षा बल का एक गार्ड शहीद हो गया है।
हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के मुताबिक़, ईरानी सीमा सुरक्षा बलों और असामाजिक तत्वों के बीच यह झड़प रविवार को उस समय हुई, जब सुरक्षा गार्ड बाने सीमा पर गश्त कर रहे थे।
इससे पहले नवम्बर 2018 में भी सीमावर्ती बाने क़स्बे में स्थित एक सुरक्षा चौकी के कमांडर को तस्करों और असामाजिक तत्वों ने शहीद कर दिया था।
ग़ौरतलब है कि ईरान, तस्करी के ख़िलाफ़ अभियान जारी रखने के लिए हर वर्ष भारी जानी व माली क़ीमत अदा करता है। msm
टैग्स