ईरान पर ट्रम्प की ट्यून पर नाचना बंद करे यूरोप!
आस्ट्रिया के राष्ट्रपति ने कहा है कि यूरोप को चाहिए कि स्वाधीन रह कर काम करे ईरान के मामले में अमरीका की ट्रम्प सरकार के राग पर न नाचे।
आस्ट्रिया के राष्ट्रपति एलेग्ज़न्डर वैन डर बेलेन ने कहा कि ईरान तथा दूसरे मुद्दो के बारे में भी यूरोप की स्वाधीन नीति होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ईरान से कच्चे तेल का व्यापार रुकवाने के लिए यूरोप पर ट्रम्प का दबाव हद पार कर चुका है।
उन्होंने कहा कि ट्रम्प ईरान के परमाणु समझौते से निकल गए जिस पर वाशिंग्टन ने कई साल बात की और समन्वय स्थापित किया और इसके बाद उन्होंने यूरोपीय कंपनियों को ईरान से व्यापार करने से रोक दिया तो मेरा यह विचार है कि यह अब बहुत हो चुका अब यूरोप को चाहिए कि ट्रम्प के ट्यून पर डांस बंद करे।
ज्ञात रहे कि ईरान परमाणु समझौते से बाहर निकल जाने के अमरीका की ट्रम्प सरकार के फ़ैसले के बाद आस्ट्रिया उन देशों में शामिल है जिन्होंने कहा कि वह अमरीका के निकल जाने के बाद भी परमाणु समझौते का पालन करना चाहते हैं।