इराक़ के प्रधानमंत्री तेहरान पहुंचे
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i74138-इराक़_के_प्रधानमंत्री_तेहरान_पहुंचे
इराक़ के प्रधानमंत्री आदिल अब्दुल मेहदी आज शनिवार को तेहरान पहुंचे हैं जहां वे ईरान के अधिकारियों से भेंटवार्ताएं करेंगे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr ०६, २०१९ ०७:५९ Asia/Kolkata
  • इराक़ के प्रधानमंत्री तेहरान पहुंचे

इराक़ के प्रधानमंत्री आदिल अब्दुल मेहदी आज शनिवार को तेहरान पहुंचे हैं जहां वे ईरान के अधिकारियों से भेंटवार्ताएं करेंगे।

ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी के आधिकारिक निमंत्रण पर आदिल अब्दुल मेहदी तेहरान पहुंचे हैं।  इराक़ के प्रधानमंत्री के साथ राजनैतिक और अर्थजगत के वरिष्ठ लोग भी तेहरान आए हैं।  इस प्रकार आदिल अब्दुल मेहदी के साथ एक शिष्टमण्डल भी ईरान आया है।  अपनी दो दिवसीय यात्रा में इराक़ के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति हसन रूहानी से भेंटवार्ता के साथ ईरान-इराक़ संयुक्त आर्थिक आयोग की बैठक में भी भाग लेंगे।

इराक़ के प्रधानमंत्री आदिल अब्दुल मेहदी इस यात्रा में ईरान के पवित्र नगर मशहद मे इमाम रज़ा अलैहिस्सलाम के रौज़े के भी दर्शन करेंगे।