ईरान ने मिस्री कदम का स्वागत किया
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i74311-ईरान_ने_मिस्री_कदम_का_स्वागत_किया
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि मिस्र इस्लामी जगत के मध्य एकता व एकजुटता की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Apr १२, २०१९ ११:१५ Asia/Kolkata
  • ईरान ने मिस्री कदम का स्वागत किया

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि मिस्र इस्लामी जगत के मध्य एकता व एकजुटता की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासेमी ने कहा है कि मिस्र अरब और इस्लामी जगत का एक महत्वपूर्ण देश है और वह पश्चिम एशिया में शांति व सुरक्षा स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

मिस्र द्वारा अरब नैटो में शामिल न होने पर आधारित कुछ ख़बरों के प्रकाशित होने की प्रतिक्रिया में विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि आधिकारिक सूत्रों द्वारा अभी इस खबर की पुष्टि नहीं हुई है और हम इस खबर के सही होने की समीक्षा कर रहे हैं और इस खबर के सही होने की स्थिति में हम इसका स्वागत करेंगे।

बहराम कासेमी ने कहा कि मिस्र वास्तविकता प्रेमी दृष्टिकोण अपना कर और वर्तमान संवेदनशील परिस्थिति को समझकर इस्लामी जगत के मध्य एकता व एकजुटता की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। MM