ट्रम्प की ईरान विरोधी नीतियों का खुलकर समर्थन करता हूंः नेतनयाहू
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i74911-ट्रम्प_की_ईरान_विरोधी_नीतियों_का_खुलकर_समर्थन_करता_हूंः_नेतनयाहू
ज़ायोनी शासन के प्रधानामंत्री ने ट्रम्प द्वारा ईरान के विरूद्ध की जाने वाली कार्यवाहियों की प्रशंसा करते हुए कहा है कि इस्राईल की यह इच्छा है कि ईरान पर अधिक से अधिक दबाव बनाया जाए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०२, २०१९ ०३:४१ Asia/Kolkata
  • ट्रम्प की ईरान विरोधी नीतियों का खुलकर समर्थन करता हूंः नेतनयाहू

ज़ायोनी शासन के प्रधानामंत्री ने ट्रम्प द्वारा ईरान के विरूद्ध की जाने वाली कार्यवाहियों की प्रशंसा करते हुए कहा है कि इस्राईल की यह इच्छा है कि ईरान पर अधिक से अधिक दबाव बनाया जाए।

बिनयमिन नेतनयाहू ने कहा कि ट्रम्प ने कुछ अच्छे काम किये जैसे वे एकपक्षीय रूप से परमाणु समझौते से निकल गए, उन्होंने ईरान के विरुद्ध आर्थिक प्रतिबंधों को बढ़ाया और आईआरजीसी को आतंकवादी गुटों की सूचि में डाला।  नेतनयाहू ने कहा कि यह वे कार्यवाहियां हैं जिनका हम खुलकर समर्थन करते हैं।  इससे पहले भी अवैध ज़ायोनी शासन के प्रधानमंत्री इस बात के लिए ट्रम्प की प्रशंसा कर चुके हैं कि वे इस्लामी गणतंत्र ईरान के विरुद्ध दबाव बनाए हुए हैं।  अमरीका की सत्ता संभालने के बाद से डोनाल्ड ट्रम्प ने पश्चिमी एशिया के बारे में जो नीति अपनाई है उसका नेतनयाहू आरंभ से समर्थन करते आ रहे हैं।

ट्रम्प ने सितंबर 2017 को बैतुल मुक़द्दस को ज़ायोनी शासन की राजधानी के रूप में मान्यता दी।  इसके कुछ ही महीनों के बाद वे एकपक्षीय रूप में परमाणु समझौते से निकले और ईरान से हटा दिये जाने वाले प्रतिबंधों को फिर से लागू किया।  मार्च 2019 में ट्रम्प ने सीरिया में स्थित गोलान हाइट्स को इस्राईल के एक भाग के रूप में मान्यता दी।  8 अप्रैल 2019 को अमरीकी राष्ट्रपति ने इस्लामी क्रांति के संरक्षक बलों, आईआरजीसी को आतंकवादियों की सूचि में डाल दिया।  ट्रम्प की इन कार्यवाहियों को विश्व स्तर पर विरोध किया गया किंतु अवैध ज़ायोनी शासन और सऊदी अरब ने इन सभी ईरान विरोधी कार्यवाहियों का खुलकर समर्थन किया है।