जब तक अमरीका बद्तमीज़ी करेगा, उससे बात नहीं होगीः ईरान
-
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा की उच्च परिषद के प्रवक्ता कैवान ख़ुसरवी
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा की उच्च परिषद ने कहा है कि इस्लामी गणतंत्र उस वक़्त तक अमरीका से बात नहीं करेगा जब तक वॉशिंग्टन ईरानी राष्ट्र के साथ अपना दुश्मनी भरा व्यवहार नहीं बदलता।
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा की उच्च परिषद के प्रवक्ता कैवान ख़ुसरवी ने गुरवार को कहा कि जब तक अमरीका के इस रवैये में बदलाव नहीं आता, देश के अधिकार का सम्मान नहीं होता और बड़बोलेपन की जगह व्यवहारिक क़दम नहीं उठाए जाते, उस वक़्त तक तेहरान वॉशिंग्टन के साथ किसी भी तरह की बातचीत नहीं करेगा।
उन्होंने बल देकर कहाः किसी भी तरह की बातचीत नहीं होगी।
ख़ुसरवी ने कहा कि अनेक देशों के अधिकारियों के तेहरान दौरे में वृद्धि हुयी है कि इनमें से ज़्यादातर दौरे अमरीका की तरफ़ से हुए हैं जिनमें से कुछ दौरे सार्वजनिक रखे गए जबकि कुछ गोपनीय रहे।
ग़ौरतलब है कि पिछले साल मई में अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प अपने देश को परमाणु समझौते जेसीपीओए से बाहर निकालने के बाद, कई बार तेहरान को बातचीत का निमंत्रण दे चुके हैं।
इस तरह का ताज़ा निमंत्रण पिछले हफ़्ते दोनों देशों के बीच बढ़े हुए तनाव के बीच सामने आया था। (MAQ/N)