ईरान के संदर्भ में ट्रम्प की नीतियां निंदनीयः मोल्टन
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i76600-ईरान_के_संदर्भ_में_ट्रम्प_की_नीतियां_निंदनीयः_मोल्टन
अमरीका के आगामी राष्ट्रपति चुनाव के प्रत्याशी ने ईरान के संदर्भ में ट्रम्प की नीतियों की निंदा की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun २७, २०१९ ११:२७ Asia/Kolkata
  • ईरान के संदर्भ में ट्रम्प की नीतियां निंदनीयः मोल्टन

अमरीका के आगामी राष्ट्रपति चुनाव के प्रत्याशी ने ईरान के संदर्भ में ट्रम्प की नीतियों की निंदा की है।

डिमोक्रेटिक पार्टी के प्रत्याशी Seth Moulton ने वाशिग्टन पोस्ट को दिये साक्षात्कार में कहा कि ट्रम्प ने पूरे पश्चिमी एशिया को बहुत ही ख़तरनाक स्थान में परिवर्तित कर दिया है।  उन्होंने कहा कि ईरान के संदर्भ में ट्रम्प की कोई रणनीति नहीं है। सेथ मोल्टन ने यह भी कहा कि वाइट हाउस के सुरक्षा सलाहकार जान बोल्टन, और अमरीकी विदेशमंत्री माइक पोम्पियो दोनो ही वाशिग्टन को ईरान के विरुद्ध युद्ध में झोंकना चाहते हैं।  वाइट हाउस की युद्धोन्मादी एवं उत्तेजक कार्यवाहियों पर अमरीका के कई वरिष्ठ अधिकारी नकारात्मक प्रतिक्रियाएं दे चुके हैं।

उल्लेखनीय है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान के अधिकारी बारंबार यह कहते आए हैं कि अमरीका की युद्धोन्मादी नीतियों पर उचित प्रतिक्रिया दी जाएगी।