हम ईरान से युद्ध नहीं चाहतेः अमरीकी रक्षामंत्री
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i76893-हम_ईरान_से_युद्ध_नहीं_चाहतेः_अमरीकी_रक्षामंत्री
अमरीका के रक्षामंत्री मार्क इस्पर का कहना है कि उनका देश ईरान के साथ युद्ध नहीं चाहता।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Jul ०६, २०१९ १३:०६ Asia/Kolkata
  • हम ईरान से युद्ध नहीं चाहतेः अमरीकी रक्षामंत्री

अमरीका के रक्षामंत्री मार्क इस्पर का कहना है कि उनका देश ईरान के साथ युद्ध नहीं चाहता।

अलजज़ीरा टीवी चैनेल की रिपोर्ट के अनुसार वाइट हाउस की ईरान विरोधी नीतियों के बावजूद अमरीका के वर्तमान रक्षामंत्री ने शुक्रवार को कहा है कि वाशिग्टन, तेहरान के साथ युद्ध नहीं चाहता।  याद रहे कि जबसे ट्रम्प एक पक्षीय रूप से परमाणु समझौते से निकल हैं उसके बाद से अमरीका ने ईरान पर विभिन्न प्रकार से दबाव बनाने की नीति को अपना रखा है।  कुछ समय पहले ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी कह चुके हैं कि अमरीका अगर आग से डरता है तो उसे चाहिए कि वह उसे न भड़काए बल्कि सुरक्षा परिषद के समझौते के अनुरूप काम करे।