फ़्रांस जेसीपीओए को सुरक्षित रखने में अपनी अहम भूमिका निभाता रहे, मूसवी
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने क्षेत्र में तनाव कम करने और परमाणु समझौते पर अमल करने में फ़्रांस की महत्वपूर्ण भूमिका का स्वागत करते हुए कहा है कि फ़्रांस जेसीपीओए का भाग है और उसकी सुरक्षा उसकी ज़िम्मेदारी है।
ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैय्यद अब्बास मूसवी ने फ़्रांसीसी राष्ट्रपति के सलाहकार इमानुएल बोन की तेहरान यात्रा की ओर संकेत करते हुए कहा, अमरीका के जेसीपीओए से निकलने और यूरोप द्वारा अपने वादों पर अमल नहीं करने के कारण, तेहरान भी अपने वादों पर अमल में कमी लाने के लिए एक तंत्र तैयार करना चाहता है, जिस के लिए उसने क्षेत्रीय और विश्व स्तर पर कूटनीति के प्रयास किए हैं।
मूसवी ने आगे कहा, परमाणु समझौसे से अमरीका का बाहर निकलना और उसके बाद ईरान के ख़िलाफ़ आर्थिक प्रतिबंध लागू करना आर्थिक आतंकवाद के अलावा कुछ नहीं है। msm