जेसीपीओए से संबन्धित तीसरे चरण को जल्द ही व्यवहारिक बनाएंगेः ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i77774-जेसीपीओए_से_संबन्धित_तीसरे_चरण_को_जल्द_ही_व्यवहारिक_बनाएंगेः_ईरान
विदेशमंत्री ने कहा है कि वर्तमान परिस्थितियों में ईरान की ओर से निश्चित रूप में जेसीपीओए से संबन्धित तीसरे चरण को व्यवहारिक बनाया जाएगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ३१, २०१९ ११:३४ Asia/Kolkata
  • जेसीपीओए से संबन्धित तीसरे चरण को जल्द ही व्यवहारिक बनाएंगेः ईरान

विदेशमंत्री ने कहा है कि वर्तमान परिस्थितियों में ईरान की ओर से निश्चित रूप में जेसीपीओए से संबन्धित तीसरे चरण को व्यवहारिक बनाया जाएगा।

जवाद ज़रीफ़ ने जेसीपीओए को व्यवहारिक बनाने के संदर्भ में यूरोप की ओर से किये जाने वाले उल्लंघनों का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में यदि यूरोपीय आवश्यक क़दम नहीं उठाते तो ईरान की ओर से निश्चित रूप से जेसीपीओए से संबन्धित तीसरे चरण को व्यवहारिक बनाया जाएगा।  उन्होंने स्पष्ट किया कि यूरोप ने परमाणु समझौते के बारे में किसी भी वचन को पूरा नहीं किया था।  ईरान के विदेशमंत्री ने कहा कि यदि यूरोपीय, वास्तव में चाहते हैं कि उनकी बातें व्यवहारिक हों तो उनको भी अपने दिये गए वचनों को पूरा करना होगा।  उन्होंने कहा कि इन्सटेक्स, यूरोपीय वचनों को पूरा करने का माध्यम है, कोई अमरीकी आदेश नहीं है।

जवाद ज़रीफ़ ने क्षेत्र के बारे में संयुक्त अरब इमारात के बदलते दृष्टिकोण की ओर संकेत करते हुए कहा कि संयुक्त अरब इमारात, सऊदी अरब और बहरैन सहित कुछ क्षेत्रीय देश, यदि अपनी नीतियों को परिवर्तित करते हुए दूसरे देशों के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप न करें तो फिर ईरान, अपने इन पड़ोसियों के साथ संपर्क बनाने का इच्छुक है।

ईरान के विदेशमंत्री ने तेहरान आकर ईरानी जनता के साथ वार्ता पर आधारित अमरीकी विदेशमंत्री के बयान के बारे में कहा कि वे लोग जो ईरानी जनता के साथ वार्ता की बात करते हैं उन्होंने ही ईरानी जनता को आर्थिक आतंकवाद का लक्ष्य बना रखा है।  एसे में वे किस प्रकार से ईरानी जनता से वार्ता के इच्छुक हैं।