विदेशमंत्री महत्वपूर्ण दौरे पर दोहा पहुंचे, महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i78182-विदेशमंत्री_महत्वपूर्ण_दौरे_पर_दोहा_पहुंचे_महत्वपूर्ण_मुद्दों_पर_चर्चा
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ क़तरी अधिकारियों से मुलाक़ात के उद्देश्य से रविवार को दोहा पहुंचे जहां उन्होंने क़तर के विदेशमंत्री से मुलाक़ात की।
(last modified 2023-11-29T09:15:15+00:00 )
Aug १२, २०१९ १२:०४ Asia/Kolkata
  • विदेशमंत्री महत्वपूर्ण दौरे पर दोहा पहुंचे, महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ क़तरी अधिकारियों से मुलाक़ात के उद्देश्य से रविवार को दोहा पहुंचे जहां उन्होंने क़तर के विदेशमंत्री से मुलाक़ात की।

विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ और क़तर के विदेशमंत्री मुहम्मद बिन अब्दुर्रहमान आले सानी ने रविवार की रात दोहा में अपनी मुलाक़ात में विभिन्न क्षेत्रों में दोनों देशों के संबंधों को अधिक से अधिक विस्तृत करने पर बल दिया। 

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार दोनों देशों के विदेशमंत्रियों ने इस मुलाक़ात में दोनों देशों के संयुक्त संबंधों पर भी विचार विमर्श किया।

विदेशमंत्री क़तर दौरे के दौरान क़तरी अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय संबंधों में विस्तार, फ़ार्स की खाड़ी सहित क्षेत्रीय परिवर्तनों तथा अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर विचार विमर्श करेंगे। (AK)