ईरान! " रअद " का अनावरण और " अरस -2" से सेना लैस!
इस्लामी गणतंत्र ईरान के रक्षा मंत्री की उपस्थिति में बारुदी सुरंग निरोधक अत्याधुनिक वाहन " रअद" का अनावरण हुआ और रणनीतिक वाहन " अरस" सशस्त्र सेना के हवाले किया गया।
ब्रिगेडियर जनरल अमीर हातेमी ने मंगलवार को बताया कि " रअद" नामक बक्तरबंद गाड़ी बारुदी सुरंग और गोलों के धमाकों से सुरक्षित रहती है इस लिए इस बक्तरबंद गाड़ी को कमांडरों और महत्वपूर्ण हस्तियों को मोर्चों पर इधर उधर ले जाने के लिए प्रयोग किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि बारुदी सुरंग और अचानक किये जाने वाले हमलों से सुरक्षित रहने वाली रअद बक्तर बंद गाड़ी को गोरिल्ला युद्ध और सीमावर्ती चौकियों पर प्रयोग किया जा सकता है।
ईरान के रक्षा मंत्री ने इसी प्रकार अरस-2 नामक रणनीतिक वाहन के बारे में कहा कि यह वाहन, दुर्गम क्षेत्रों में तेज़ी से चलता है और भारी भरकम हथियार इस पर लगाए जा सकते हैं।
रक्षा मंत्री ने बताया कि इस वाहन को ईरान की सैन्य ज़रूरत के हिसाब से बनाया गया है और बड़ी संख्या में इस वाहन को सेना के हवाले कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार के वाहनों की डिज़ाइनिंग और उत्पादन में सेना आत्म निर्भर हो गयी है जो निश्चित रूप एक महत्वपूर्ण कदम है क्योंकि दुनिया के कुछ ही देशों के पास यह तकनीक है। (Q.A.)