ईरान के बारे में गुट-7 की वार्ता सार्थक रहीः मर्केल
जर्मनी की चांसलर ने ईरान के बारे में गुट-7 के सदस्य देशों के साथ वार्ता को सार्थक बताया है।
जर्मनी के ZDF टीवी चैनेल के अनुसार एंग्ला मर्केल ने रविवार को कहा कि गुट-7, ईरान के साथ विवाद को हल करने के लिए हर प्रकार की शैली का प्रयोग करेगा। उन्होंने गुट-7 के सभा स्थल पर ईरान के विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़ की उपस्थिति के बारे में कहा कि ज़रीफ़ को निमंत्रण, गुट-7 की पहल पर नहीं दिया गया। जर्मनी की चांसलर ने ईरान के साथ कूटनीतिक वार्ता को आगे बढ़ाने के प्रयास को सार्थक बताया।
ज्ञात रहे कि ईरान के विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़, ईरान तथा फ़्रांस के राष्ट्रपतियों की पहल पर होने वाली वार्ता के क्रम को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से रविवार को गुट-7 के शिखर सम्मेलन के वार्ता स्थल पर पहुंचे थे। फ़्रांस के बियारट्ज़ नगर में जी-7 का शिखर सम्मेलन जारी है। इस गुट के सदस्य देशों की ओर से की गई घोषणा के अनुसार शिखर सम्मेलन में वार्ता के प्रमुख विषयों में ईरान पर वार्ता शामिल है। इसी बीच फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रां ने रविवार को कहा है कि गुट-7 के शिखर सम्मेलन में भाग लेने वालों ने ईरान के साथ तनाव को कम करने पर बल दिया है।