परमाणु तकनीक के क्षेत्र में ईरान की ज़बरदस्त छलांग, दुश्मन हुए हैरान
ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था के प्रमुख ईरान की परमाणु तकनीक को देसी बना लेने की सूचना दी है।
हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था के प्रमुख अली अकबर सालेही ने पश्चिमी तेहरान में स्थित अलबुर्ज़ प्रांत में मेडिकल और कृषि परमाणु रिसर्च साइट का निरिक्षण करते हुए कहा कि ईरान ने भूमिगत भंडारों का पता लगाने और उसे निकालने में असमान्य सफलताएं अर्जित की हैं और अब तक 80 प्रतिशत से अधिक खनिज के भंडारों का पता लगा चुका है।
ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था के प्रमुख ने इस बात का उल्लेख करते हुए कि इस्लामी गणतंत्र ईरान ने नये सेन्ट्रीफ़्यूजों पर रिसर्च और उन्हें अपग्रेड करके ईआरएक्स सीरिज़ में बदल और लगा दिया है।
अली अकबर सालेही ने कहा कि ईरान, रिसर्च और अपग्रेड के क्षेत्र में रिवर्स इन्जीनियरिंग से डिज़ाइनिंग के चरण में पहुंच चुका है।
ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था के प्रमुख ने अलबुर्ज़ प्रांत में स्थानीय इन्जीनियरों की सहायता से ईरान का सबसे बड़ा परमाणु अस्पताल बनाने की सूचना दी और कहा कि दुनियाभर में इस प्रकार के केवल छह अस्पताल मौजूद हैं। (AK)