परमाणु समझौते पर अब कोई नई वार्ता नहीं होगी, इराक़ची
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i78974-परमाणु_समझौते_पर_अब_कोई_नई_वार्ता_नहीं_होगी_इराक़ची
ईरान के उप विदेश मंत्री का कहना है कि तेहरान परमाणु समझौते के बारे में किसी तरह की कोई नई वार्ता नहीं करेगा, हां उसे लागू करने के विषय पर बात की जा सकती है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep ०४, २०१९ ०९:०६ Asia/Kolkata
  • परमाणु समझौते पर अब कोई नई वार्ता नहीं होगी, इराक़ची

ईरान के उप विदेश मंत्री का कहना है कि तेहरान परमाणु समझौते के बारे में किसी तरह की कोई नई वार्ता नहीं करेगा, हां उसे लागू करने के विषय पर बात की जा सकती है।

बुधवार को प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, ईरानी उप विदेश मंत्री अब्बास इराक़ची ने स्लोवेनिया में पत्रकारों से बात करते हुए कहा, फ़्रांस के साथ बातचीत का मुख्य मुद्दा तेल के निर्यात और उससे होने वाली आय का ट्रांज़ेक्शन है।

उन्होंने कहा, ईरान उस स्थिति में जेसीपीओए पर दोबारा पूरी तरह से अमल करेगा कि जब वह अपना तेल बेचने और आज़ादी के साथ उससे होने वाली आय का ट्रांज़ेक्शन कर सकेगा।

इराक़ची का कहना था कि यूरोप को ईरान से तेल ख़रीदना चाहिए या तेल से होने वाली आय के बराबर का क्रेडिट देना चाहिए और यह क्रेडिट अगले चार महीने के लिए क़रीब 15 अरब डॉलर का है। msm