ईरान परमाणु समझौते का तीसरा क़दम उठाएगाः रूहानी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i78989-ईरान_परमाणु_समझौते_का_तीसरा_क़दम_उठाएगाः_रूहानी
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टरर हसन रूहानी ने कहा है कि यूरोप के साथ वार्ता में अभी तक किसी सहमति पर नहीं पहुंच गया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep ०४, २०१९ १३:५४ Asia/Kolkata
  • ईरान परमाणु समझौते का तीसरा क़दम उठाएगाः रूहानी

इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टरर हसन रूहानी ने कहा है कि यूरोप के साथ वार्ता में अभी तक किसी सहमति पर नहीं पहुंच गया है।

उन्होंने बुधवार को मंत्रीमंडल की बैठक में कहा कि यूरोप के साथ कोई सहमति नहीं हो पायी है और इसी परिधि में ईरान परमाणु समझौते के अपने वचनों को कम करने का तीसरा क़दम उठाएगा और उसी के आधार पर अमल करेगा। 

राष्ट्रपति रूहानी ने कहा कि ईरान की परमाणु समझौते के अन्य पक्षों के साथ वार्ता आगे की ओर बढ़ रही है। उनका कहना था कि इन सबके बावजूद नहीं लगता कि गुरुवार तक परमाणु समझौते के पक्षों के साथ समझौता हो जाएगा इसीलिए ईरान का तीसरा क़दम आज या कल तक एलान कर दिया जाएगा।

राष्ट्रपति रूहानी ने ईरान की धैर्य की रणनीति और कार्यवाहियों को परमाणु समझौते से अमरीका के निकलने के मुक़ाबले में बहुत ही होशियारी भरी क़रार दिया और कहा कि ईरान का तीसरा क़दम बहुत ही महत्वपूर्ण और अहम है और यही वह महत्वपूर्ण क़दम है जो ईरान उठाने वाला है। (AK)