ईरान और इराक़ ने श्रद्धालुओं के लिए ख़ुसरवी पास भी खोला
Sep ०६, २०१९ १६:२५ Asia/Kolkata
अरबईन पर इराक़ जाने वाले तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए इराक़ सरकार ने वर्षों बाद ईरान की सीमा पर ख़ुसरवी बॉर्डर क्रासिंग को खोल दिया है।
शुक्रवार को ख़ुसरवी बॉर्डर क्रासिंग को फिर से खोले जाने के समारोह में ईरान के गृह मंत्री अब्दुलरेज़ा रहमानी फ़ज़ली और उनके इराक़ी समकक्ष यासिन अल-यसरी ने भी भाग लिया।
समारोह के दौरान, ईरानी मंत्री ने कहा कि ख़ुसरवी क्रॉसिंग के खुलने से अरबईन के दौरान तीर्थयात्रियों को मदद मिलेगी।
ईरान के पश्चिमी प्रांत किरमानशाह में स्थित, ख़ुसरवी क्रासिंग ईरान और इराक़ की सीमा पर स्थित कई क्रासिंग्स में से एक है। यह इराक़ी राजधानी बग़दाद से 180 किमी की दूरी पर स्थित है। (RZ)
टैग्स