ईरान और फ्रांस वैज्ञानिक सहयोग की रूपरेखा तैयार कर रहे हैं
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i79458-ईरान_और_फ्रांस_वैज्ञानिक_सहयोग_की_रूपरेखा_तैयार_कर_रहे_हैं
ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था के प्रमुख ने मंगलवार को वियना में फ़्रांस की परमाणु ऊर्जा समिति के प्रमुख जाक फ्रांस्वा से मुलाक़ात के बाद कहाः ईरान और फ़्रांस डिसलुशन और परमाणु सुरक्षा सिस्टम समेत विभिन्न क्षेत्रों में वैज्ञानिक सहयोग की रूपपेखा तैयार कर रहे हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep १८, २०१९ ०८:१३ Asia/Kolkata
  • ईरान और फ्रांस वैज्ञानिक सहयोग की रूपरेखा तैयार कर रहे हैं

ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था के प्रमुख ने मंगलवार को वियना में फ़्रांस की परमाणु ऊर्जा समिति के प्रमुख जाक फ्रांस्वा से मुलाक़ात के बाद कहाः ईरान और फ़्रांस डिसलुशन और परमाणु सुरक्षा सिस्टम समेत विभिन्न क्षेत्रों में वैज्ञानिक सहयोग की रूपपेखा तैयार कर रहे हैं।

ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था के प्रमुख अली अकबर सालेही का कहना था कि पेरिस एक समझौते पर काम कर रहा है, जब भी वैज्ञानिक सहयोग का समझौता अंतिम रूप ले लेगा उस पर हस्ताक्षर हो जायेंगे और इससे सहयोग के लिए अच्छी भूमि प्रशस्त होगी।

अमरीका के परमाणु समझौते से निकलने के बाद ईरान द्वारा उठाए गए क़दमों के बारे में सालेही का कहना था कि तेहरान ने परमाणु समझौते को बचाने के लिए ही यह क़दम उठाए हैं।

ग़ौरतलब है कि अमरीका के इस समझौते से निकलने और यूरोपीय देशों द्वारा अपने वादों पर अमल नहीं करने के कारण, ईरान ने तीन चरणों में अपने वादों में कमी की है। msm