ईरान ने की नंगरहार आतंकी कार्यवाही की निंदा
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i80447-ईरान_ने_की_नंगरहार_आतंकी_कार्यवाही_की_निंदा
इस्लामी गणतंत्र ईरान ने अफ़ग़ानिस्तान के नंगरहार प्रांत की एक मस्जिद में की जाने वाले आतंकवादी कार्यवाही की कड़े शब्दों में निंदा की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct १९, २०१९ ०५:२३ Asia/Kolkata
  • ईरान ने की नंगरहार आतंकी कार्यवाही की निंदा

इस्लामी गणतंत्र ईरान ने अफ़ग़ानिस्तान के नंगरहार प्रांत की एक मस्जिद में की जाने वाले आतंकवादी कार्यवाही की कड़े शब्दों में निंदा की है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अब्बास मूसवी ने अफ़ग़ानिस्तान के नंगरहार प्रांत की एक मस्जिद में जुमे की नमाज़ के दौरान की जाने वाले आतंकवादी कार्यवाही की निंदा की है।  उन्होंने प्रभावितों के परिजनों के प्रति सहानुभूति प्रकट करते हुए इस घटना पर खेद जताया है।  ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि जुमे की नमाज़ के दौरान नमाज़ियों को हिंसा का लक्ष्य बनाने वाली घटना निश्चित रूप से अफ़ग़ानिस्तान में मुसलमानों के बीच मतभेद फैलाने के षडयंत्र का भाग है।  उन्होंने कहा कि इस प्रकार की आतंकवादी कार्यवाहियों का उद्देश्य अफ़ग़ानिस्तान में अशांति फैलाना है।

ज्ञात रहे कि अफ़ग़ानिस्तान के नंगरहार प्रांत के हस्के मीना नगर के जौ-दर्रे क्षेत्र की एक मस्जिद में राॅकेट से किये गए हमले में कम से कम 62 नमाज़ी मारे गए और 60 से अधिक घायल हो गए।